अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो यह 7 जानकारी आपके लिए ही है

अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो यह 7 जानकारी आपके लिए ही है
पिछले 2 सालों में कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है और विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को इस महामारी की दोहरी मार झेलनी पड़ी है। कई छात्रों को अपने देश वापस आने के लिए पहले विदेशी नियमों की कठिनाइयों से गुजरना पड़ा और फिर बाद में क्वारंटाइन के सख्त नियमों के तहत अपने देश वापस आना पड़ा। अपने बच्चे के लिए विदेश में पढ़ाई करना मुश्किल न हो, इसके लिए इन बातों का रखें ध्यान: करें पूरी रिसर्च जिस देश में बच्चा पढ़ने जा रहा है उस देश के रहनसहन के तौरतरीकों और नियमों के बारे में पूरी जानकारी जमा करें. इस के लिए सिर्फ गूगल के भरोसे न रहें बल्कि ऐसे किसी बच्चे से मिलने की कोशिश करें जो पहले वहां रह कर पढ़ाई कर चुका हो. वहां करंसी ऐक्सचेंज करने के क्या नियम हैं यह भी जरूर पता करें. जिस यूनिवर्सिटी में बच्चा पढ़ने जा रहा है वह रहने और खाने की क्या सुविधा देती है यह भी जानना जरूरी है. सब से जरूरी बात यह कि वहां का मौसम कैसा रहता है और आप के बच्चे को किसी खास मौसम से कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं, यह जानकारी भी रखें. पेपर वर्क पासपोर्ट के साथसाथ वे सभी पेपर्स संभाल कर रख लें जो आप को विदेश में पढ…